जौनपुर में सेंधमार चोरी का डबल वार: एक ही रात दो मशीनें बनी निशाना, FIR दर्ज, जांच जारी।
नमस्कार, मैं हूँ सचिंद्र कुमार, आप देख रहे हैं न्याय की बात।
जौनपुर ज़िले के बरसठी थाना क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने दो अलग-अलग ग्राम सभाओं में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
पहली घटना गोपीपुर बनकट कांटी ग्राम सभा की है, जहाँ दीपेश यादव, पिता जितेंद्र यादव की मशीन के पीछे लगी लोहे की खिड़की को काटकर चोर अंदर घुसे। मोटर की वायर काटी गई, स्टेपलाइज़र और अन्य उपकरण चुराने के साथ मशीन को भी क्षति पहुँचाई गई।
पीड़ित की सूचना पर बरसठी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली। पुलिस साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है।
दूसरी घटना कछोटा बनकट कांटी ग्राम सभा की है, जो भी बरसठी थाना के अंतर्गत आता है।
यहाँ चोरों ने ईंट की पक्की दीवाल में सेंध लगाई, स्टेपलाइज़र के अंदर रखे सभी उपकरण, केबल और मशीन में लगे अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया। यह मशीन द्वारिका प्रसाद शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला, पिता स्व. राधे श्याम शुक्ला की बताई गई है।
सुबह पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर कॉल किया, जिसके बाद 112 टीम बिना किसी विलंब के घटनास्थल पर पहुँची, जांच-पड़ताल कर कंप्लेन दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को सूचित किया।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
जब एक ही रात में दो-दो सेंधमारी की घटनाएँ हो सकती हैं, तो क्या ग्रामीण इलाकों में रात्री गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है?
मशीन मालिकों का नुकसान सिर्फ़ आर्थिक नहीं, बल्कि रोज़गार से जुड़ा है। प्रशासन का कहना है कि जांच जारी है और तकनीकी व फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।
हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस और प्रशासन दोनों टीमें सक्रिय बताई जा रही हैं।
न्याय की बात इस मामले में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
हम आपको यह भी स्पष्ट रूप से बता दें कि:
“यह खबर पीड़ित द्वारा दी गई सूचना, डायल 112 की जांच रिपोर्ट और बरसठी थाना में दर्ज FIR के आधार पर प्रकाशित की जा रही है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। नए तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि के बाद अपडेट जारी किया जाएगा।”
हम इस खबर को लगातार फॉलो करेंगे और हर अपडेट आप तक पहुँचाते रहेंगे।
धन्यवाद। आप देख रहे थे— न्याय की बात।
www.nyaykibaat.com












