सड़क दुर्घटना में ASI राजेंद्र बैठा का निधन, गढ़वा पुलिस परिवार ने नम आंखों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
गढ़वा | सड़क दुर्घटना में मेराल थाना में प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक (ASI) राजेंद्र बैठा का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गढ़वा पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को गढ़वा पुलिस केंद्र लाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र बैठा का निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को पुलिस केंद्र गढ़वा लाया गया, जहां पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय समेत उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने दिवंगत ASI के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राजेंद्र बैठा की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पुलिस सेवा में उनके योगदान को याद किया। उनके असामयिक निधन को गढ़वा पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।
गढ़वा पुलिस परिवार ने इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी का असमय चले जाना पूरे पुलिस परिवार के लिए दुखद क्षण है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करें।
न्याय की बात | न्याय की आवाज, जनता के साथ।











