मेराल में मुखिया मंदीप सिंह ने छठ घाटों पर किया प्रसाद वितरण, व्रतियों को दी शुभकामनाएं।
गढ़वा। जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत तेनार ग्राम पंचायत के मुखिया मंदीप सिंह ने छठ महापर्व के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ की महत्ता पर अपनी बातें रखीं और सभी व्रतियों को शुभकामनाएं दीं।
मुखिया मंदीप सिंह ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, विश्वास और श्रद्धा का सबसे बड़ा पर्व है। छठी मईया के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। श्रद्धालु जिस विश्वास और श्रद्धा के साथ छठी मईया से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं, उनकी कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होने की उम्मीद रखते हैं।
उन्होंने कहा कि छठ व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को व्रती बड़े ही संयम, नियम, पवित्रता और निष्ठा के साथ पूरा करते हैं। इस दौरान व्रतियों को काफी कठिनाइयों और नियमों का पालन करना पड़ता है।
मंदीप सिंह ने सभी छठ व्रतियों को अपनी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मईया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
इस अवसर पर छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मुखिया द्वारा प्रसाद वितरण किए जाने से श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।
न्याय की बात की खास रिपोर्ट।











