Search
Close this search box.

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट 

धर्म परिवर्तन रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद किया घेराव।

जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस जांच में यह शिकायत झूठी पाई गई। यह घटना मुस्तफाबाद मुस्कापुर गांव में हुई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

सूचना देने वालों में अभय शर्मा, अनीश दुबे, रजनीस सिंह और दुर्गेश अग्रहरि शामिल थे। सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाने की पुलिस और पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

इस मामले में नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक राजाराम द्विवेदी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग मौर्य समाज के थे और अपने परिचित के घर बैठे बातचीत कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म परिवर्तन की दी गई शिकायत गलत और झूठी थी।

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट ।

न्याय की बात।

www.nyaykibaat.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें