Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐतिहासिक निर्णय, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐतिहासिक निर्णय, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा।

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लाखों कर्मियों के लिए अत्यंत राहत भरा, प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के इस फैसले के तहत आगामी अप्रैल माह से शिक्षामित्रों को ₹18,000 प्रतिमाह तथा अनुदेशकों को ₹70,000 मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय वर्षों से सीमित संसाधनों में कार्य कर रहे शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के अथक परिश्रम, समर्पण एवं शिक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का सम्मान है।

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि यह निर्णय न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों में इस घोषणा के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रदेश भर में शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा उनके योगदान को पहचानना, भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी निर्णय के लिए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का सादर धन्यवाद एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया है।

यह फैसला न केवल शिक्षा कर्मियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें