Search
Close this search box.

थाना क्षेत्र बिसवां के अंतर्गत सरैया बारा सिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 मोटरसाईकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गए।

थाना क्षेत्र बिसवां के अंतर्गत सरैया बारा सिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 मोटरसाईकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गए।

जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सी एच सी सांडा लाया गया जिसमें आदेश कुमार उम्र 15 वर्ष पुत्र वीरेंद्र गिरी, गुड्डू उम्र 30 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी दुधगढ़मडोर थाना सकरन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

तथा घायल ललित गिरी उम्र 32 वर्ष निवासी बड्डूपुर जिला बाराबंकी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय उपचार हेतु भेजा गया।

वहीं मृतकों का बिसवां एस आई फूल चंद्र सरोज, कल्याण सिंह सहित पुलिस चौकी सांडा के कांस्टेबल राहुल सिसोदिया, मुकेश यादव, विकास कुमार मौके पर पहुंच और शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार घायल ललित गिरी निवासी बड्डू पुर जिला बाराबंकी के घर कल 15 तारीख को बहन की शादी है जोकि उसी उपलक्ष्य में निमंत्रण लेकर अपनी बड़ी बहन दुधगढ़ थाना सकरन आया हुआ था

यहीं से आज दिनांक 14.03.2026 समय तकरीबन 12 बजे अपने भांजे आदेश व बहनोई गुड्डू के साथ एक ही बाइक up 34 M 5419 से वापस जाते समय करीब 12 बजे सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उक्त दुर्घटना हुई इस सम्बन्ध में एस आई फूलचंद्र सरोज से बात की गई तो बताया गया कि घटना के कारणों के बिंदुओं की जाँच की जा रही है स्थिति स्पष्ट होने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

न्याय की बात।

Nyaykibaat.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें