जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज मार्केट, बस स्टैंड के पास का ये नजारा बेहद चिंताजनक है।
जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज मार्केट, बस स्टैंड के पास का ये नजारा बेहद चिंताजनक है। यहाँ कचरे का बड़ा ढेर जमा है, जिसमें आग लगी हुई है और लगातार जहरीला धुआं निकल रहा है।
इस धुएं से आसपास के दुकानदार और राहगीर काफी परेशान हैं। सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। यह स्थिति सीधे तौर पर वायु प्रदूषण को बढ़ा रही है।
प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
अब सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन? क्या इसी तरह लोग जहरीली हवा में जीने को मजबूर रहेंगे?
न्याय की बात वेब न्यूज, मीरगंज : जौनपुर।
Nyaykibaat.com













