Search
Close this search box.

दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

प्रयागराज से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई…

जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के कटियारी महमदपुर गांव का है।

उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल निवासी अवधेश कुमार यादव के दो बच्चे…

11 वर्षीय मधु और 9 वर्षीय सचिन…

अपनी नानी मालती देवी के घर रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि 31 मई की सुबह करीब 9 बजे दोनों बच्चे घर से निकले थे…

लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू की…

और कुछ देर बाद गांव के पीछे स्थित तालाब में दोनों मासूमों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने पड़ोसी जगदीश धुरिया और उसके तीन बेटों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

आरोप है कि बच्चों की हत्या के बाद शव तालाब में फेंक दिए गए।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 5 घंटे तक जमकर हंगामा किया।

इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ…

जिसमें एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

हालात को काबू में करने के लिए कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात करनी पड़ी।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर जगदीश dhuriya और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

सोरांव विधायक गीता पासी भी मौके पर पहुंचीं और जल्द कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेकिन इस घटना के बाद गांव में मातम और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

 संवाददाता:

Er. Mahindra Vishwakarma

न्याय की बात

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें