योगी सरकार के शिकायत पोर्टल से उठता जा रहा लोगों का भरोसा, ग्रामीणों में भारी नाराजगी।
सरकार ठीक है, लेकिन अधिकारी भ्रष्ट है, शिकायतों के निस्तारण में देरी पर ग्रामीणों का आरो।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कई ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और जनसुनवाई व्यवस्थाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में इन व्यवस्थाओं को लेकर लोगों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया जाता। कई मामलों में शिकायतें लंबे समय तक लंबित रहती हैं, जबकि कुछ शिकायतों का बिना जांच किए ही निस्तारण दिखा दिया जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार जनता के लिए योजनाएं तो बना रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारी सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा ठीक है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली से जनता परेशान है। लोगों का कहना है कि शिकायत पोर्टल पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जबकि वास्तविक समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि शिकायत पोर्टल की निगरानी को और मजबूत किया जाए तथा अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके।
Nyaykibaat.com
“जनता की आवाज़, न्याय की बात”













