जंतर-मंतर पर CJP आंदोलन, युवाओं की समस्याओं और NEET मुद्दे पर बोले रविश भारद्वाज।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP आंदोलन के दौरान “न्याय की बात” न्यूज टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से अभिजीत दीपके के निर्देश पर टीम ने आंदोलन में शामिल लोगों और युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
इस दौरान दिल्ली देहात के युवा सामाजिक कार्यकर्ता रविश भारद्वाज से विशेष बातचीत हुई। उन्होंने युवाओं की समस्याओं, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं पर अपनी राय रखी। खासकर NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रविश भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार और संबंधित एजेंसियों से युवाओं के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाते दिखाई दिए।
महेंद्र विश्वकर्मा की विशेष बातचीत: रविश भारद्वाज के साथ।
📺 न्याय की बात ⚖️
“न्याय की आवाज़, जनता के साथ”













