Search
Close this search box.

सुखलदरी पर्यटक स्थल बना खतरे का केंद्र, डूबने से लगातार हो रही मौतें, फिर भी गहरी खाई में मछली पकड़ते दिखे लोग।

गढ़वा | धुरकी थाना क्षेत्र

झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत धुरकी थाना क्षेत्र स्थित सुखलदरी पर्यटक स्थल इन दिनों लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा में है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल अब धीरे-धीरे एक खतरनाक जगह में बदलता नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुखलदरी में नहाने के दौरान दिन पर दिन डूबने से मौत की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कई लोग यहां घूमने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ रही है।

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब लगातार हादसों की खबर सुनने और जानने के बावजूद कुछ लोग गहरी खाई में जाल फेंककर मछली पकड़ते नजर आए। यह जगह बेहद खतरनाक मानी जाती है, जहां पानी की गहराई और तेज बहाव किसी भी समय बड़ा हादसा कर सकता है।

जब मौके पर मौजूद पत्रकार ने लोगों से सवाल किया कि इतने हादसों के बाद भी वे अपनी जान जोखिम में डालकर यहां मछली क्यों पकड़ रहे हैं, तो उनका जवाब बेहद चौंकाने वाला था। कुछ लोगों ने बताया कि “हम लोग रोजी-रोटी के लिए मजबूर हैं, खतरा तो है लेकिन पेट के लिए सब करना पड़ता है।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गंभीर मुद्दे पर जल्द ध्यान देना चाहिए। खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा बैरिकेडिंग और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? और कब सुखलदरी पर्यटक स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे?

रिपोर्ट: न्याय की बात न्यूज

स्थान: सुखलदरी पर्यटक स्थल, धुरकी, गढ़वा, झारखंड।

www.nyaykibaat.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें