Search
Close this search box.

जंघई स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी, रोज़ाना बढ़ रही परेशानी।

जंघई स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी, रोज़ाना बढ़ रही परेशानी।

जंघई रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भारी असमंजस का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर बोगी पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड न होने के कारण यात्रियों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि ट्रेन की कौन-सी बोगी प्लेटफॉर्म पर कहां आकर लगेगी। नतीजतन, यात्री भारी सामान के साथ इधर-उधर दौड़ते नजर आते हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी होती है।

वहीं दूसरी ओर, टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें रोज़ का नजारा बन चुकी हैं। सीमित काउंटर और पर्याप्त व्यवस्था न होने से यात्रियों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे कई बार लोग ट्रेन छूटने का भी खतरा झेलते हैं।

यात्रियों का कहना है कि यदि स्टेशन पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था कर दी जाए, तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

न्याय की बात।

Nyaykibaat.com

#https://youtube.com/@nyaykibaat1?si=U9Yy9X-BsmgwBUW1

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें