मिर्जापुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज लोकतंत्र सुरक्षा महासम्मेलन को लेकर लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का जनसंपर्क।
मिर्जापुर | सोमवार, 18 मई 2026
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले “लोकतंत्र सुरक्षा महासम्मेलन” को लेकर आज मिर्जापुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लोगों से संवाद कर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रवि कुमार जी एवं जिला प्रभारी श्री अजीत कुमार जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सम्मेलन के उद्देश्य एवं लोकतंत्र की सुरक्षा को लेकर पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर यह महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी अपेक्षित है।
कार्यक्रम विवरण …
तहसील रोड, महुअरिया,
राजकीय इंटर कॉलेज के सामने,
बी.एल.जे. मैदान, मिर्जापुर सिटी, उत्तर प्रदेश
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी की ओर से सभी सम्मानित साथियों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन किया गया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोकतंत्र सुरक्षा महासम्मेलन को सफल बनाएं।
Nyaykibaat.com













