भदोही जिले के चौरी बाजार थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 से 18 वर्षीय युवक पिंटू गौड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि बेदमनपुर गांव निवासी गुलाब गौड़ के पुत्र पिंटू गौड़ को कुछ लोगों ने रात करीब 11 से 12 बजे के बीच बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसकी जान ले ली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिंटू अपने पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। परिवार में एक बहन भी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने चौरी बाजार से भदोही जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद जाम हटवाया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या पिंटू गौड़ के हत्यारों को जल्द सजा मिलेगी?
🎤 Nyay Ki Baat News













