Search
Close this search box.

ग्राम सभा होरैया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी।

ग्राम सभा होरैया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी।

 

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिपोर्ट

 

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत होरैया में मंगलवार शाम करीब 5 बजे आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में बढ़ गई।

 

बताया जा रहा है कि उक्त जमीन पर पहले से राय साहब सिंह का कब्जा था। वहीं शांति देवी और दीपमाला सिंह का कहना है कि यह उनकी पुस्तैनी जमीन है। आरोप है कि कैलाश सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव और संजय दुबे द्वारा जबरन कार्य कराया जा रहा था, जिसका विरोध किया गया।

 

विवाद बढ़ने पर मौके पर 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

 

शांति देवी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

NyayKibaat.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें