Search
Close this search box.

मिर्जापुर में LSP पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने सरकार पर साधा निशाना।

मिर्जापुर में LSP पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने सरकार पर साधा निशाना।

मिर्जापुर से बड़ी राजनीतिक खबर

 

मिर्जापुर में आज लोक जनशक्ति पार्टी (LSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित विशाल जनसभा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर दूर-दूर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे क्षेत्र को राजनीतिक माहौल में बदल दिया। देखते ही देखते कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोगों का उत्साह देखने लायक था।

 

इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों, मजदूरों और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिनकी आवाज आज तक किसी ने नहीं सुनी, उनकी आवाज बनने के लिए LSP पार्टी संघर्ष करेगी।

 

डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 का लक्ष्य तय कर लिया गया है और जैसे ही प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी, सबसे पहला फैसला संविदा कर्मचारियों के हित में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो कर्मचारी संविदा पर काम कर रहे हैं, उन्हें नियमित सरकारी नौकरी में बदला जाएगा ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विश्वकर्मा समाज को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे विश्वकर्मा समाज के कई लोग बड़े पदों तक पहुंचते हैं, यहां तक कि डीएम और बड़े अधिकारी भी बनते हैं, लेकिन ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद कई लोग अपना टाइटल बदल लेते हैं। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि अपनी पहचान और समाज को कभी नहीं भूलना चाहिए।

 

डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने आगे कहा कि समाज की ताकत एकजुटता में होती है और जब तक लोग अपने समाज और अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे तभी समाज मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और संगठन पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

 

सभा में मौजूद लोगों ने उनके भाषण का जोरदार समर्थन किया और जगह-जगह नारेबाजी भी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्याय की बात न्यूज़

मिर्जापुर

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें