LSP प्रमुख डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के कथित अपमान पर कार्रवाई की मांग।
प्रतापगढ़/जेठवारा: प्रतापगढ़ के जेठवारा से एक मामला सामने आया है, जहां LSP प्रमुख डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बताई जा रही है।
मामले को लेकर जेठवारा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई और तत्काल निलंबन की मांग उठाई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर मामला है।
अब पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। साथ ही सवाल उठ रहा है कि क्या जांच के बाद थाना प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी?
हालांकि, मामले में पुलिस प्रशासन और थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। न्याय की बात का प्रयास रहेगा कि मामले से जुड़े सभी पक्षों को निष्पक्ष रूप से सामने रखा जाए।
न्याय की बात — खबर वही, जो जनता के काम की।
www.nyaykibaat.com










