लखेया मोड़ हाईस्कूल जाने वाली सड़क बनी मुसीबत, जलजमाव और कीचड़ से परेशान स्कूली बच्चे।
मेराल प्रखंड, गढ़वा। मेराल प्रखंड के लखेया मोड़ से हाईस्कूल की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों जलजमाव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह पानी जमा रहने और कीचड़ होने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार बच्चे इसी कीचड़ और फिसलन के कारण गिर भी जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब होने के साथ चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।
स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को जलजमाव से बचकर निकलने के लिए सड़क के किनारे से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराते हुए जलजमाव और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो।
अब सवाल यह है कि स्कूली बच्चों की इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और कब इस सड़क की स्थिति में सुधार होता है?
न्याय की बात न्यूज़ स्थानीय लोगों की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रखेगा।
www.nyaykibaat.com










