एक कॉल के बाद सड़क की समस्या का समाधान, मेराल BDO एस्मंत नायक की पहल चर्चा में।
गढ़वा/मेराल: गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में लखेया मोड़ के पास लंबे समय से जलजमाव के कारण हाई स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते से स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बताया जा रहा है कि रास्ते पर जलजमाव के कारण आवागमन प्रभावित था। इसी दौरान न्याय की बात की टीम की नजर इस समस्या पर पड़ी और मामले को मेराल प्रखंड के बीडीओ अस्वंत नायक के संज्ञान में लाया गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ ने जल्द समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
इसके बाद करीब दो से तीन दिनों के अंदर रास्ते पर मिट्टी और ईंट डालकर उसे समतल कराया गया, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि छोटी-छोटी जनसमस्याओं पर समय रहते ध्यान दिया जाए तो ग्रामीणों को काफी राहत मिल सकती है।
एक शिकायत, समाधान की पहल
इस मामले में खास बात यह रही कि समस्या सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि रास्ते की स्थिति को आगे भी बेहतर बनाए रखने पर ध्यान दिया जाएगा।
न्याय की बात जनता से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाने और उनके समाधान की पहल को सामने लाने का प्रयास जारी रखेगा।
आपके गांव या इलाके में भी ऐसी कोई समस्या है? हमें बताएं।
Nyaykibaat













