भदोही: पूरेमनोहर में नाली निर्माण पर सवाल, ढक्कन न होने से फैली गंदगी | पूर्व प्रधान से पूछने पर हुआ विवाद।
भदोही। जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरेमनोहर ग्राम सभा में नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा नाली का निर्माण तो कराया गया, लेकिन उस पर ढक्कन नहीं लगवाया गया, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि जब स्थानीय पत्रकार “न्याय की बात” गांव से गुजर रहे थे, तब उन्होंने नाली की स्थिति देखी। नाली खुली होने के कारण आसपास बदबू और गंदगी का माहौल था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
इसी मामले की जानकारी लेने के लिए जब पत्रकार ने पूर्व ग्राम प्रधान राजेश मौर्य को फोन किया, तो उन्होंने बताया कि नाली पर ढक्कन लगवाया गया था।
हालांकि, गांव के कई ग्रामीणों का कहना है कि जब से नाली का निर्माण हुआ है, तब से उस पर ढक्कन नहीं लगाया गया और नाली आज भी खुली पड़ी हुई है, जिससे बरसात या गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।
मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब कुछ देर बाद पूर्व ग्राम प्रधान राजेश मौर्य ने दोबारा फोन कर पत्रकार से उनका नाम पूछते हुए कहा कि वह इसकी जानकारी ‘अमर उजाला’ तक पहुंचा देंगे।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले की जांच करानी चाहिए और नाली पर जल्द से जल्द ढक्कन लगवाया जाना चाहिए, ताकि गांव में फैल रही गंदगी और संभावित बीमारियों से लोगों को राहत मिल सके।
अब देखने वाली बात यह होगी कि स्थानीय प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कब तक करता है।
न्याय की बात।
www.nyaykibaat.com













