आज के समय में एक ऐसा सवाल खड़ा हो गया है जो हर इंसान के दिल को झकझोर देता है।
क्या आज इंसान की जान की कोई कीमत रह गई है?
ऐसा लगता है जैसे इंसान की जिंदगी एक चिट्ठी के समान हो गई है, जिसे लोग अपने पैरों तले मसल देने में ज़रा भी नहीं सोच रहे।
जिधर देखिए उधर दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं।
कहीं किसी को धारदार हथियार से मार दिया जा रहा है,
कहीं दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया जा रहा है,
और कहीं लोगों को इतना प्रताड़ित किया जा रहा है कि वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
यह घटनाएं अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहीं।
गांव, कस्बे और शहर—हर जगह ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं।
सबसे बड़ा सवाल यही उठता है —
क्या समाज में डर और कानून का भय खत्म होता जा रहा है?
क्या लोग अब अपने मनमाने तरीके से फैसले लेने लगे हैं?
या फिर हम धीरे-धीरे ऐसे दौर की ओर बढ़ रहे हैं जहां जंगल राज जैसा माहौल बनता दिखाई दे रहा है?
लेकिन सच यह भी है कि हर समाज में कानून होता है, व्यवस्था होती है, और प्रशासन भी होता है।
जरूरत है कि कानून का कड़ाई से पालन हो और अपराध करने वालों को समय पर सख्त सजा मिले।
जब अपराधियों को यह महसूस होगा कि कानून से बचना संभव नहीं है,
तभी समाज में फिर से विश्वास और सुरक्षा का माहौल बन सकता है।
दूसरी ओर समाज की भी जिम्मेदारी है।
छोटे-छोटे विवाद, जमीन के झगड़े, आपसी रंजिश—इन सबको हिंसा से नहीं बल्कि बातचीत और कानून के जरिए सुलझाना होगा।
याद रखिए, एक इंसान की जान केवल उसके लिए नहीं,
बल्कि उसके पूरे परिवार, उसके बच्चों और उसके सपनों के लिए अनमोल होती है।
आज जरूरत है कि हम सब मिलकर यह सोचें—
क्या हम ऐसा समाज चाहते हैं जहां इंसान की जिंदगी की कोई कीमत न हो?
या फिर ऐसा समाज जहां न्याय, कानून और इंसानियत सबसे ऊपर हो?
समय अभी भी है।
अगर समाज जागरूक हो, प्रशासन सख्त हो और कानून का सही पालन हो,
तो निश्चित रूप से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
आप इस विषय पर क्या सोचते हैं?
अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।
अगर आप चाहते हैं कि सच्चाई और समाज की आवाज लोगों तक पहुंचे,
तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।
किसी भी न्यूज एवं विज्ञापन सम्बन्धी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें,,,+ 91 6387 6882 08
www.NyayKiBaat.com













