जौनपुर: बनकट कांटी ग्राम पंचायत में गरीब वंचित, अपात्र उठा रहे योजनाओं का लाभ।
जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बनकट कांटी ग्राम पंचायत से सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां के कई गरीब परिवार आज भी राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने कई बार राशन कार्ड के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका। वहीं दूसरी ओर, गांव में ऐसे कई लोग हैं जो पात्र नहीं हैं, फिर भी वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
इसके अलावा, गांव में सड़क की भी गंभीर समस्या है। आने-जाने के लिए पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पात्र लोगों को उनका हक दिलाया जाए, साथ ही अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ऐसी ही जमीनी हकीकत दिखाने के लिए चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like और Share जरूर करें।
www.nyaykibaat.com












