Search
Close this search box.

जौनपुर: कटवार विश्वकर्मा मंदिर बदहाली का शिकार, सफाई और देखरेख नदारद।

 जौनपुर: कटवार विश्वकर्मा मंदिर बदहाली का शिकार, सफाई और देखरेख नदारद।

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटवार गांव में स्थित विश्वकर्मा मंदिर आज उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। यह मंदिर गांव के लोगों के सहयोग से श्रद्धा और आस्था के साथ बनाया गया था।

मंदिर के निर्माण में सहयोग करने वाले लोगों के नाम आज भी मंदिर में सुनहरे अक्षरों में अंकित हैं, जो उनके योगदान को दर्शाते हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि मंदिर बनने के बाद उसकी उचित देखरेख नहीं की जा रही है।

मंदिर परिसर में गंदगी फैली हुई है और साफ-सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर में अब असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगा है, जिससे मंदिर की पवित्रता प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर की नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और देखरेख सुनिश्चित की जाए, ताकि मंदिर की गरिमा बनी रहे।

NyayKibaat.com 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें