जौनपुर: 14 वर्ष तक के बच्चों का नाम राशन कार्ड में नहीं? बनकट कांटी में बढ़ा विवाद।
जौनपुर के बनकट कांटी ग्रामसभा में राशन कार्ड को लेकर विवाद, 14 वर्ष तक के बच्चों का नाम न जोड़ने पर ग्रामीणों में नाराज़गी, 1076 पर शिकायत की तैयारी।
जौनपुर: जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बनकट कांटी ग्रामसभा, जो कि तहसील मड़ियाहूं में स्थित है, वहां से एक बड़ा मामला सामने आया है। राशन कार्ड को लेकर असंतोष और नाराज़गी का माहौल बन गया है।
आरोप है कि 14 वर्ष तक के बच्चों का नाम राशन कार्ड में नहीं जोड़ा जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।
इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर रेनू द्विवेदी का बयान भी सामने आया है। की प्राईमरी स्कूल , माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को राशन लेने के पात्र नहीं क्यों कि उनको खाना मिलता है।उनके बयान के बाद नाराज़गी और बढ़ सकती है। लोगों का कहना है कि यदि बच्चों का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा, तो उन्हें मिलने वाला सरकारी राशन प्रभावित होगा।
ग्रामीणों ने इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाते हुए 1076 हेल्पलाइन पर शिकायत और पूछने की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यह गरीबों के साथ अन्याय है और प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को राहत मिलती है या नहीं।
यह मामला गरीब परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो यह विवाद और बढ़ सकता है।
Nyaykibaat












