चित्रकूट में 10 वर्षीय मासूम अंकुल विश्वकर्मा की निर्मम हत्या।
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। रामनगर निवासी श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा के 10 वर्षीय पुत्र अंकुल विश्वकर्मा की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिवार से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है और लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Nyay Ki Baat News













