। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक ।।
जौनपुर समिति के मा0 सभापति श्री अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में और समिति के सदस्य श्री अंगद कुमार सिंह और पद्म सेन चौधरी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। समिति के आगमन पर मा0 अध्यक्ष तथा सदस्यगण को पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
➡️समिति को शासन स्तर से अधिसूचित आपदाओं में अब तक पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिए जाने के संबंध में जानकारी दी गयी। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा जनपद में हुई आपदाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गये। मा0 सभापति द्वारा आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अधिकारियों को संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गये। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर ऐसी कार्य योजना बनाई जाए, जिससे किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
➡️सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। सर्पदंश से मृत्यु की दशा में पोस्टमार्टम कराने तथा पीडितों को तत्काल आपदा राहत मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये गये और सर्पदंश से बचाव और उपचार का व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये गये। समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि तहसील, विकास खंड, नगर पालिका, नगर पंचायत, सीएचसी/पीएचसी सेंटर आदि में सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदर्शित की जाए जिससे आम जनमानस जागरुक हो सके।
➡️तालाब में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का सुझाव दिया गया। मा0 सभापति ने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा आम जनता तक पहुंचाने के लिए कहा। सभापति महोदय के द्वारा जनपद में आपदा प्रबंधन हेतु कंट्रोल रूम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम नंबर हमेशा सक्रिय












