Search
Close this search box.

बंद नहीं है प्रयागराज जंक्शन, महाकुंभ क्षेत्र के 8 स्टेशनों पर भी दौड़ रही हैं ट्रेनें, रेल मंत्री ने बताया

प्रयागराज जंक्शन बंद नहीं

छवि स्रोत: पीटीआई
प्रयागराज जंक्शन बंद नहीं

महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है और भीड़ कम नहीं हो रही है। माघी पूर्णिमा के विशेष स्नान को लेकर लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए घरों से निकल चुके हैं। लेकिन प्रयागराज पहुंचने के कई रास्तों में लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है, जिससे लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। देशभर से लोग बस, ट्रेन और निजी वाहनों से महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए आ रहे हैं।ऐसे में एक खबर से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है कि प्रयागराज जंक्शन को बंद कर दिया गया है। हालांकि इसे लेकर रेलवे प्रशासन की ओर एक सूचना भी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि यह प्रचारित किया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन को बंद कर दिया गया है।

रेल मंत्री ने कहा-अफवाहों पर ना दें ध्यान

इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बताया कि, “प्रयागराज महाकुंभ के लिए 8 रेलवे स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है। राज्य प्रशासन एक साथ मिलकर सब कुछ बहुत ही समन्वित तरीके से संभाल रहा है। रविवार को प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेनें रवाना हुई और आज भी ट्रेनें व्यवस्थित तरीके से चल रही हैं। अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है, तो हमें उनकी बात नहीं सुननी चाहिए, यहां सब कुछ बेहतर तरीके से चल रहा है।”

देखें रेल मंत्री ने क्या कहा

रेलवे ने दी है जानकारी

बता दें कि प्रयाग जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयाग राज संगम स्टेशन दिनांक 9 फरवरी को दोपहर 1:30 से दिनांक 14 फरवरी के रात्रि 12:00 बजे तक यात्री आवागमन के लिए बंद रहेगा। भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने कहा कि, महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले अन्य सभी आठ स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी से नियमित और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से चल रहा है।

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें