Search
Close this search box.

दिव्यांग जन की सेवा भगवान की सेवा हैं : ब्लॉक प्रमुख रामपुर।।

दिव्यांग जन की सेवा भगवान की सेवा हैं : ब्लॉक प्रमुख रामपुर।।

नेवढ़िया, जौनपुर। आज ब्लॉक प्रमुख रामपुर राहुल सिंह ने अपने ब्लॉक रामपुर अंतर्गत दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित किये। ब्लाक रामपुर के छूटे हुए दिव्यांग लोगो को ट्राई साईकिल वितरित करते हुए राहुल सिंह बोले कि दिव्यांग लोगों की सेवा करने का हमे सौभाग्य प्राप्त हुआ है वह हमारे लिए ईश्वर की सेवा करने के बराबर हैं हमें अपार खुशी मिल रहा है कि ईश्वर ने हमें ऐसे लोगों के सेवा करने के लिए जनप्रतिनिधि बनाया हुआ है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक गांव के छूटे हुए पात्र लोगों को आवास,शौचालय,पेंशन और सरकार की अन्य योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले। इस कार्य में हमारे सभी सहयोगी व खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज हमारा पूरा सहयोग करते हैं। ट्राई साइकिल का वितरण विकास ग्राम पंचायत नूरपुर व राम लखन पटेल नयेपुर हथेरा के दोनों पैरो से दिव्यांग को किया गया।विकास ने ट्राई साइकिल पाकर मुस्कुराते हुए ब्लॉक प्रमुख व पंकज सिंह को धन्यवाद दिया और कहां कि हमें आप लोग नया पैर दे रहे हैं जिससे मै अपने कार्यों को एक जगह दूसरे जगह पर ट्राई साइकिल चलाकर आसानी से कर सकूंगा। इस कार्यक्रम में पंकज सिंह, शानू सिंह, आकाश सिंह, रवि पटेल ग्राम प्रधान, विपुल सिंह, चंद्रशेखर यादव, संतोष, शनि,आदि लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें