।बढते हीट वेव के प्रकोप के दृष्टिगत शासन के निर्देश के क्रम में समस्त जनपद वासियों से अपील की है।।
कि हीट वेव से बचने के लिए मध्यान्ह् 12 बजे से अपराह्न 3 बजे के मध्य घर से बाहर न निकले, यदि अत्यंत आवश्यक है तो गमछा, फुल आस्तीन के कपडे़, टोपी इत्यादि पहन कर ही घर से निकले। पानी, नींबू और ओ आरएस घोल का सेवन बार-बार करें तथा चाय-काफी पीने से परहेज करें।
इसके साथ ही कहा गया कि प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन किया जाए और बासी खाना, भारी खाने से बचा जाए। कहा गया कि बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। यह भी अपील की है कि सभी लोग अपने घरों की छतों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें। बताया गया कि जिला प्रशासन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जनपद में जलाशयों को भरा जाए। जनपद में लू से बचने के लिए अस्पतालों के द्वारा पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है तथा हर प्रकार की आवश्यक दवाएं एवं उपचार उपलब्ध हैं, यदि कोई व्यक्ति हीट वेव से प्रभावित होता है तो उसके इलाज के लिए अस्पतालों में पूरी तैयारी है।












