Search
Close this search box.

जौनपुर में लगातार दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पर काफी असर पड़ा है

जौनपुर में लगातार दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पर काफी असर पड़ा है।

जौनपुर।मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी दिनभर जारी रही और गुरुवार की सुबह तक आसमान में बादल छाए रहे। लगातार हो रही वर्षा से शहर की कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह जलभराव के कारण वाहन जाम की स्थिति बन गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस बारिश का गहरा असर दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल को तो फायदा होगा, लेकिन सब्जियों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, लगातार बारिश से आम जन को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। लोग घरों में रहकर बारिश का आनंद ले रहे हैं, लेकिन बाजारों में रौनक फीकी पड़ी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

न्याय की बात

www.nyaykibaat.com

सकें?

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें