Search
Close this search box.

धुरकी प्रखंड में सरकारी भूमि पर अबुआ आवास के नाम पर अतिक्रमण, अधिकारियों की उदासीनता पर उठे सवाल।

धुरकी प्रखंड में सरकारी भूमि पर अबुआ आवास के नाम पर अतिक्रमण, अधिकारियों की उदासीनता पर उठे सवाल।

गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, अबुआ आवास योजना के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और इसकी लिखित शिकायत अंचल अधिकारी को दी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने समय रहते अधिकारियों को सूचित किया था कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

उल्टा शिकायत करने वाले व्यक्ति से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि “आपका बुआ आवास से क्या लेना-देना है, वह तो सरकारी जमीन है।

” प्रशासन की यह प्रतिक्रिया लोगों में नाराजगी का कारण बन गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों को मिलना चाहिए, लेकिन जब अधिकारी ही अतिक्रमण पर आंखें मूंद लें, तो इसका सीधा असर व्यवस्था पर पड़ता है।

लोगों ने मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न कर सके।

अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा।

फिलहाल, अंचल कार्यालय की चुप्पी और अतिक्रमण की बढ़ती घटनाएं ग्रामीणों के बीच चिंता का विषय बनी हुई हैं।

 

किसी भी न्यूज एवं विज्ञापन सम्बन्धी खबरों के लिए संपर्क करें, +91 6387 6882 08 पा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें