Search
Close this search box.

वाराणसी ! दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद वाराणसी में सघन जांच शुरू कर दिया गया। 

वाराणसी ! दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद वाराणसी में सघन जांच शुरू कर दिया गया। 

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद वाराणसी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

एसपी की अगुवाई में पुलिस बल ने शहर के लगभग 300 वार्डों में जांच अभियान चलाया। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, घाटों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की तुरंत जांच कराई जाए और सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंचाई जाए। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड भी सक्रिय कर दिए गए हैं।

वाराणसी पुलिस का कहना है कि यह जांच महज़ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा को लेकर एक ठोस कदम है। सुरक्षा के मद्देनज़र रात में गश्त बढ़ा दी गई है और हर वार्ड में स्थानीय चौकीदारों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

न्याय की बात!

www.nyaykibaat.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें