अभिया पुल ब्लॉक: PCC रोड निर्माण से आवागमन बाधित, लोगों को हो रही भारी परेशानी।
जौनपुर/भदोही बॉर्डर से रिपोर्ट।
जौनपुर और भदोही जिले की सीमा पर स्थित अभिया पुल इन दिनों पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुल के पास PCC रोड निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से आवागमन रोक दिया गया है।
इस पुल के ब्लॉक होने से खासकर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ट्रक, पिकअप, बस और अन्य भारी वाहन इस मार्ग से नहीं गुजर पा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल दोनों जिलों के बीच आने-जाने का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। पुल बंद होने के कारण लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि यदि कार्य लंबा चले, तो वैकल्पिक मार्ग की उचित व्यवस्था की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि अभिया पुल कब तक खुलेगा?
यह देखने वाली बात होगी कि प्रशासन जनता की परेशानी को कितनी जल्दी दूर करता है।
रिपोर्ट न्याय की बात।













