Search
Close this search box.

बरडीहा में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल, BDO-CO पवन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को किया जागरूक।

बरडीहा में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल, BDO-CO प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों को किया जागरूक।

गढ़वा/बरडीहा। बरडीहा गांव में बच्चों के खाने-पीने की सामग्री की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट को लेकर ग्रामीणों के बीच चिंता सामने आई है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि बाजार में मिलने वाले कुछ खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी एक्सपायरी डेट की जांच करना जरूरी है।

इसी को लेकर बरडीहा के बीडीओ-सह-अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी खाद्य सामग्री को खरीदने से पहले उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट, पैकिंग और अन्य जरूरी जानकारी को जरूर देखना चाहिए।

अधिकारी का कहना है कि उपभोक्ता स्वयं भी किसी उत्पाद की पैकिंग देखकर उसकी प्राथमिक जांच कर सकते हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें पैकेट पर लिखी जानकारी को समझने या उत्पाद की गुणवत्ता की पहचान करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में जागरूकता बेहद जरूरी है।

खासकर बच्चों के खाने-पीने की सामग्री को लेकर अभिभावकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी संदिग्ध या एक्सपायरी उत्पाद को बच्चों को नहीं देना चाहिए और उसकी जानकारी संबंधित विभाग या प्रशासन तक पहुंचानी चाहिए।

BDO-CO प्रवीन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को वीडियो के माध्यम से भी जागरूक करने का प्रयास किया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें और अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

प्रशासन और ग्रामीणों के सामने सवाल

अब सवाल यह है कि बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की नियमित जांच कितनी प्रभावी तरीके से हो रही है? क्या संबंधित विभाग दुकानों पर जाकर खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच करेगा? और यदि जांच में नियमों का उल्लंघन मिलता है, तो संबंधित दुकानदारों पर क्या कार्रवाई होगी?

न्याय की बात की अपील:

ग्रामीण किसी भी खाद्य सामग्री को खरीदने से पहले उसकी पैकिंग, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी सामग्री में संदेह होने पर उसे इस्तेमाल न करें और संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें