Search
Close this search box.

शंकराचार्य ने गौ रक्षा और सनातन धर्म बचाने का दिया संदेश, सोनभद्र के हाथीनाला पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुआ धर्मसभा आयोजन ।

सोनभद्र जिले के हाथीनाला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आज एक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया, जहाँ शंकराचार्य जी महाराज ने गौ रक्षा, सनातन धर्म और हिंदू समाज की एकता को लेकर लोगों को संबोधित किया।

सभा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। शंकराचार्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है और गौ माता भारतीय संस्कृति एवं आस्था का प्रमुख आधार हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को धर्म, संस्कार और भारतीय परंपराओं से जोड़ना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान “गौ रक्षा हमारा धर्म” और “धर्म की रक्षा, हम सबका कर्तव्य” जैसे संदेश भी दिए गए।

इस मौके पर कई संत, समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

Nyaykibaat.com 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें