Search
Close this search box.

चित्रकूट में 10 वर्षीय मासूम अंकुल विश्वकर्मा की निर्मम हत्या, न्याय की मांग तेज।

चित्रकूट में 10 वर्षीय मासूम अंकुल विश्वकर्मा की निर्मम हत्या, न्याय की मांग तेज।

 

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। रामनगर निवासी श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा के 10 वर्षीय पुत्र अंकुल विश्वकर्मा की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोग लगातार आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लोक वाहिनी के नेता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

 

मौके पर पुलिस प्रशासन और इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग तक उठाई।

 

लोगों का कहना है कि मासूम अंकुल को जल्द न्याय मिलना चाहिए और पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

Nyay Ki Baat News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें