Search
Close this search box.

गढ़वा: बारिश में फिर याद आई टाटीदीरी-तेनुवाही-भंडार जोड़ने वाली पुलिया, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी।

गढ़वा: बारिश में फिर याद आई टाटीदीरी-तेनुवाही-भंडार जोड़ने वाली पुलिया, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी।

2025 में DC गढ़वा ने लिया था संज्ञान, लेकिन बारिश शुरू होते ही फिर सामने आई ग्रामीणों की समस्या

 

गढ़वा | धुरकी थाना | न्याय की बात न्यूज

 

गढ़वा जिले के धुरकी थाना अंतर्गत टाटीदीरी गांव से होकर तेनुवाही और भंडार को जोड़ने वाली पुलिया एक बार फिर चर्चा में है। जैसे ही बारिश शुरू होती है, इस क्षेत्र के लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में पुलिया पर पानी भर जाने से आवागमन लगभग ठप हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे वे अक्सर देर से पहुंचते हैं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि जब बच्चे देर से स्कूल पहुंचते हैं, तो कई बार मास्टर साहब क्लास में बैठने से मना कर देते हैं। ऐसे में बच्चे निराश होकर लौट जाते हैं या फिर पढ़ाई से उनका मन हटने लगता है। जब तक बारिश का असर कम होता है, तब तक काफी समय निकल चुका होता है और पढ़ाई का नुकसान अलग से होता है।

 

बताया जा रहा है कि 2025 में गढ़वा के DC महोदय ने इस समस्या को संज्ञान में लिया था, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। हर साल बारिश आते ही यही समस्या फिर सामने खड़ी हो जाती है।

 

ग्रामीणों ने DM Garhwa, SDO साहब और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस पुलिया का जल्द निर्माण या मरम्मत कराया जाए, ताकि आम लोगों, खासकर स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

 

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है।

 

न्याय की बात न्यूज इस मुद्दे को लगातार उठाता रहेगा!  न्याय की बात न्यूज़। Nyaykibaat.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें