Search
Close this search box.

बिल्डमगंज–गढ़वा NH-39: ओवरब्रिज की लाइटें चोरी, अब जाली से की गईं सुरक्षित।

बिल्डमगंज–गढ़वा NH-39: ओवरब्रिज की लाइटें चोरी, अब जाली से की गईं सुरक्षित।

गढ़वा/बिल्डमगंज। नेशनल हाईवे-39 पर बने शानदार ओवरब्रिज की खूबसूरती और सुविधाओं को लेकर जहां लोगों में खुशी है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगाई गई कुछ लाइटों को ग्रामीणों द्वारा निकाल लिया गया। लाइटें चोरी होने के बाद संबंधित विभाग ने दोबारा लाइटें लगाईं, लेकिन अब उनकी सुरक्षा के लिए लोहे की जाली से कवर कर दिया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज और नेशनल हाईवे का निर्माण काफी बेहतर गुणवत्ता के साथ किया गया है। सड़क की गुणवत्ता और हाईवे की सुंदरता लोगों को आकर्षित कर रही है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चिंता का विषय है।

सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर जनता के लिए सड़क, ओवरब्रिज और लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। अगर इन्हीं सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया जाएगा या चोरी किया जाएगा, तो इसका नुकसान आखिरकार जनता को ही उठाना पड़ेगा।

अब लाइटों को जाली से सुरक्षित किया गया है, ताकि दोबारा उन्हें नुकसान न पहुंचाया जा सके।

जनता से अपील है कि सरकारी संपत्ति को अपनी संपत्ति समझकर उसकी रक्षा करें। विकास कार्यों को नुकसान पहुंचाना किसी भी तरह से उचित नहीं है।

आपका क्या कहना है? क्या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

NyayKibaat.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें