Search
Close this search box.

आज दिनांक 06-05-25 को शासन महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

आज दिनांक 06-05-25 को शासन महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम.युवा) में सबसे अधिक ऋण वितरण करने वाले विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों को कलेक्ट्रेट सभागार में अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

➡️योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को सम्मानित करते हुए कहा गया कि जनपद में युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए सभी बैंकों के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है, इनके अथक प्रयास से ही जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आज जनपद में सबसे अधिक ऋण वितरण करने वाले शाखा प्रबंधको को सम्मानित किया गया है। 

➡️कहा गया कि शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम.युवा) का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना है। इस योजना के तहत युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने के लिए शासन की ओर से सहयोग प्रदान किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को न केवल उद्यमी बनाना अपितु रोजगार सृजक के रूप में भी स्थापित कराना। इस योजना को सफल बनाने में बैंकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें