Search
Close this search box.

डंडई–पनघटवा मार्ग पर जल जीवन मिशन की लापरवाही, सड़क बनी हादसे का कारण।

 गढ़वा जिला, झारखंड….

गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडई–पनघटवा मुख्य मार्ग पर जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन अब आम लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार डंडई से लगभग 3 किलोमीटर दूर पनघटवा रोड पर सड़क के बीचों-बीच पाइपलाइन टूट जाने से लगातार पानी का बहाव हो रहा है, जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के कार्य के दौरान गांव-गांव पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन उसकी गुणवत्ता और देखरेख पर ध्यान नहीं दिया गया। पाइप टूटने के बाद कई दिनों से सड़क पर पानी बह रहा है, जिसके कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, बाइक सवार और छोटे वाहन चालक शामिल हैं।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बाइक चालक फिसलकर गिर चुके हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन और जल निगम विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

लोगों ने गढ़वा जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि टूटे हुए पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम जनता सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सके।

स्थानीय ग्रामीणों ने गढ़वा जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है।

Nyaykibaat.com 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें