उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्देश दिया है।
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में तकनीक आधारित निगरानी को और मजबूत किया जाए।
साथ ही हर चयन में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन हो और भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए।
मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर अब और कड़ी नजर रखी जाएगी।
Nyaykibaat.com













