Search
Close this search box.

जौनपुर-भदोही बॉर्डर पर पुल मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल।

जौनपुर-भदोही बॉर्डर पर पुल मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल।

 

जौनपुर | विशेष रिपोर्ट | न्याय की बात न्यूज़

 

जिला जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर-भदोही बॉर्डर पर स्थित जौनपुर-अभियां पुल मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर चिंता जताई।

 

मौके पर काम कर रहे मजदूरों से जब निर्माण सामग्री के अनुपात के बारे में पूछा गया, तो उनके द्वारा बताया गया कि मसाले में 8 गिट्टी, 6 बालू और 1 सीमेंट का मिश्रण उपयोग किया जा रहा है। इस पर अन्ना ने कहा कि यह जानकारी मजदूरों द्वारा दी गई है, लेकिन सड़क की गुणवत्ता देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माण में 10:1 या उससे भी कमजोर मिश्रण का उपयोग किया गया हो सकता है।

 

अन्ना ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सड़क की मजबूती और टिकाऊपन को लेकर गंभीर संदेह है। उन्होंने कहा कि यदि अभी से गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह मार्ग जल्द ही खराब हो सकता है।

 

सबसे गंभीर चिंता पुल की स्थिति को लेकर है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल पहले से ही जर्जर अवस्था में है। बारिश या अधिक पानी के बहाव के दौरान पुल के ऊपर से लगातार पानी गुजरता है, जिससे कटाव बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति भविष्य में किसी बड़े हादसे या दुर्घटना का कारण बन सकती है।

 

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन तथा Public Works Department (PWD) के इंजीनियरों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए और निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

 

लोगों का कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सड़क और पुल का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप हो, ताकि आम जनता सुरक्षित आवागमन कर सके।

 

अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन और PWD विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाती है या नहीं।

 

न्याय की बात न्यूज़ इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है।

www.nyaykibaat.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें