Search
Close this search box.

देवरिया राजू विश्वकर्मा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, न्याय और आर्थिक सहायता की उठी मांग।

देवरिया राजू विश्वकर्मा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, न्याय और आर्थिक सहायता की उठी मांग।

देवरिया। चर्चित राजू विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा आज पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और घटना पर दुख जताया।

मुलाकात के दौरान मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय की मांग रखी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मंत्री ने कहा, “मेरा चलता तो दौड़ाकर गोली मार देता।” इस कथन की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।

पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार में विश्वकर्मा समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री होने के नाते उनसे अपेक्षा है कि वे इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल करें।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि घटना में घायल सुधीर विश्वकर्मा और हरेकृष्ण विश्वकर्मा, जो वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन हैं, उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए तथा सरकार उनकी आर्थिक सहायता भी सुनिश्चित करे।

परिजनों के अनुसार, मृतक राजू विश्वकर्मा के बड़े भाई रोज़गार के सिलसिले में विदेश में हैं। परिवार उनके घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहा है। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार की तिथि और समय तय किया जाएगा।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार लगातार निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर कानूनी कार्रवाई तथा आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और राज्य सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Nyaykibaat.com

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें